पति को गैर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर पत्नी ने आशिक मिजाज पति की धुनाई कर दी। इसी बीच दूसरी महिला बच निकली। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सबके सामने पति की काफी फजीहत हुई। दिन भर ये वाक्या चर्चा का विषय बना रहा। महिला का पति नेरचौक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाता है। रविवार को दुकान के साथ ही कमरे में किसी परायी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था।
इसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई। पत्नी दुकान पहुंची तो दोनों कमरे के अंदर बंद थे। इस पर महिला ने दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
पति ने पत्नी को वहां पाकर किसी तरह दूसरी महिला को तो निकाल दिया, लेकिन खुद पत्नी के हाथों पिट गया। पत्नी ने उसकी सरेआम जमकर धुनाई कर दी। पत्नी ने खूब हंगामा किया।