फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे पकड़ा गया रिश्वतखोर पटवारी, जानिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के पटवारघर अणु खुर्द के एक पटवारी को रिश्वत के पैसों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी पटवारी गांव के एक व्यक्ति से भूमि की पैमाइश के लिए बार बार तीन हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


परेशान व्यक्ति ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस से की जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बुना गया। बुधवार को जैसे ही लालची पटवारी पैसे लेने पहुंचा कि विजिलेंस की टीम ने इसे धर दबोच लिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह पकड़ा गया रिश्वतखोर

सतर्कता विभाग के अनुसार यह पटवारी जगत राम जमीन की पैमाइश के लिए ये पैसा मांग रहा था। अतुल शर्मा पुत्र स्व. संतोष कुमार निवासी अप्पर झरलोग भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवार सर्कल अणु खुर्द के तहत उसकी जमीन है। भूमि के इंतकाल के लिए लंबे समय से चक्कर काट रहा था।

मगर पटवारी जगत राम कार्य के लिए अतुल शर्मा से 3 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर सतर्कता विभाग की टीम में निरीक्षक सोहन लाल के नेतृत्व में टीम गठित की। जिसने बुधवार को पटवारखाना अणु-खुर्द में रिश्वत के पैसों के साथ पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा।

आरोपी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सतर्कता विभाग हमीरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़े जाने की पुष्टि की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें