इस पर उन्होंने फ़ैक्टरी के मालिक से 5000 रुपये बतौर रिश्वत मांगे। शुक्रवार को इंस्पेक्टर देसराज, इंस्पेक्टर ललित महंत, सब इंस्पेक्टर प्रताप चंद ने डीएसपी रणधीर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़ लिया।
एसपी विजिलेंस धर्मशाला अरुण कुमार ने बताया कि विजिलेंस टीम ने सहायक अभियंता को 5000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी बार-बार शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी को शनिवार कोर्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा। बिजली दफ्तर की तलाशी भी ली जा रही है।