युवक ने दावा किया कि अगर पुलिस साथ दे तो वह दिल्ली में चिट्टे का कारोबार कर रहे नाइजीरियनों की पूरी गैंग को पकड़वा सकता है। युवक वीडियो में कह रहा है कि अगर युवा अपने इस्तेमाल के लिए चिट्टा बाहर से ला रहे हैं तो उसे बच्चों को न बेचें, बस खुद ही इस्तेमाल करें।
वीडियो में युवक कह रहा है कि ‘मैं अपनी जिंदगी से परेशान हूं। मैं नहीं चाहता कोई और भी मेरी तरह बर्बाद हो जाए।’ बर्फबारी के दौरान छोटे से कमरे में आग सेकते हुए युवक ने फेसबुक लाइव पर वीडियो शूट करवाया है।
इस दौरान कमरे में कुछ अन्य युवक भी मौजूद हैं। युवक संपन्न परिवार का लग रहा है। युवक के पास महंगा मोबाइल है। अभिभावकों द्वारा युवाओं को अधिक पैसा देने की प्रवृति पर भी युवक सवाल उठा रहा है।