फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच देकर सातवीं के छात्र के साथ किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रहे छात्र के साथ एक शख्स ने बहला फुसलाकर कुकर्म कर दिया। किसी को ये बात पता न चले इसके लिए बच्चे को लालच भी दिया। मामला हिमाचल के जिला मंडी के मसेरन पंचायत के मतलग फाल्ड गांव का है।
विज्ञापन


यहां 14 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र के साथ एक व्यक्ति ने कुकर्म किया। पीड़ित छात्र स्कूल से घर जा रहा था। इस बीच आरोपी ने बच्चे को बहला फुसला कर जंगल ले गया और कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मालमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्र स्कूल से घर जा रहा था। रास्ते में उसे आरोपी अनिल कुमार 31 पुत्र सिहणु निवासी सैण मिला। आरोपी बच्चे को बहला फुसला कर चंद्राकड़ी जंगल में ले गया। जहां उसने नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालच देकर भेजा घर

बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसे पैसे देने, मिठाई खिलाने आदि का लालच देकर घर भेज दिया। पीड़ित छात्र के घर पहुंचने पर मां द्वारा पूछताछ पर बच्चे ने आपबीती सुनाई। जिस पर परिजनों ने सरकाघाट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने बाल अपराध नियंत्रण एक्ट 2012 के भाग 4 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें