फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे छात्रों का पेपर देने पर तीन लोगों को सजा, भुगतनी होगी दो साल जेल

Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे छात्रों के रोल नंबर कार्ड पर खुद की फोटो लगाकर पेपर देने पर अदालत ने तीन लोगों को सजा सुनाई है। इनमें से एक पेपर देने वाला, जबकि दो वे छात्र हैं जिनके रोल नंबर कार्ड पर अन्य व्यक्ति ने अपनी फोटो लगाकर पेपर दिए। मामला हिमाचल के कांगड़ा का है।
विज्ञापन


अतिरिक्त न्यायाधीश धीरू ठाकुर की अदालत ने तीनों को सजा और जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। मामले की पैरवी सहायक न्यायवादी श्वेता ने की। उन्होंने बताया कि मामला 20 मार्च 2008 का है। कलेड निवासी हरबंस लाल ने छात्र विनोद कुमार के दसवीं की संस्कृत और पंकज कुमार के नागरिक शास्त्र के पेपर उनके रोलनंबर कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर दिए।

निरीक्षक को हरबंस लाल की उम्र पर शक हुआ। तो उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद हुई छानबीन में पाया गया कि हरबंस लाल विनोद कुमार और पंकज के रोलनंबर कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर उनके पेपर दे रहा है।
विज्ञापन


मामले को लेकर नगरोटा बगवां थाने में शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ।  पुलिस ने हरबंस लाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वहीं दोनों छात्रों विनोद और पंकज के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ।

अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर तीनों को आरोपियों को दोषी मानते हुए हंरबस लाल को दो- दो साल की सजा और जुर्माना लगया है। इसके साथ ही  विनोद और पंकज को धारा 120-बी के तहत दोषी मानते हुए 2-2 साल की सजा व 20-20 हजार जुर्माना की सजा सुनाई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें