फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी को गोली मारी  

Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल वसीम मलिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में कपड़ा व्यापारी को मलकपुर रोड पर गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। उसे शोरूम से उसका दोस्त ही बुलाकर ले गया था। वह फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

घायल वसीम मलिक पुत्र यासीन मलिक पट्टी चौधरान बड़ौत का निवासी है। उसकी पुरियान मोहल्ले में लेडिज सूट का शोरूम है, जबकि उसके पिता यासीन मलिक का अतिथि भवन बाजार में बोनटैक्स टेलर है। सोमवार को वसीम अपने शोरूम पर बैठा था। इस बीच उसका दोस्त नीतिश जैन उसे शोरूम से बुलाकर ले गया था। वसीम बाइक चला रहा था, जबकि नीतिश जैन पीछे बैठा था। वे मलकपुर रोड होते हुए कांशीराम कॉलोनी से कोताना रोड निकलने वाले रास्ते पर पहुंचे, तो अचानक गोली चली, जो कि वसीम के पेट से होते हुए जांघ में फंस गई और वह लहूलुहान होकर गिर गया। इस बीच उसका दोस्त नीतिश जैन वहां से फरार हो गया। सूचना पर उसके परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और उसे निजी अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया है। अभी तक इस मामले की कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है, लेकिन घायल के परिजन नीतिश पर शक जता रहे हैं। पुलिस ने नीतिश को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार है।आरोप है कि आरोपी उसका मोबाइल भी छीनकर ले गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें