फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस कर्मचारी निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई

Sun, 03 Dec 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। एएसपी की ओर से बुलाए गए सडन फॉल इन के दौरान दोनों कर्मचारी रोल कॉल में गैरहाजिर पाए गए। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन








अब दोनों कर्मचारियों को पुलिस लाइन झलेड़ा में तैनात किया गया है। उनकी जगह अन्य कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। एएसपी दिनेश कुमार ने कर्मियों की ओर से ईवीएम की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही की बात से इनकार करते हुए कहा कि सडन फॉल इन में हाजिर न होने पर कर्मियों को निलंबित किया गया है। 

ईवीएम की सुरक्षा में अन्य कर्मियों की भी तैनाती रहती है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात पुलिस के आला अधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण के लिए अंब पहुंची। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जिले के पुलिस कर्मियों को रोल कॉल के लिए बुलाया गया। 
विज्ञापन


इनमें दो पुलिस कर्मी गैर हाजिर रहे। कर्मचारियों के गैर हाजिर होने पर तुरंत कार्रवाई करते उन्हें निलंबित करने के निर्देश दे दिए। दोनों कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। विभागीय जवाबदेही के बाद इस पर उचित निर्णय लिया जाएगा। 

एएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि सडन फॉल इन किया गया था। इसमें सभी जवानों को रोल कॉल की गई। इस दौरान दो पुलिस कर्मी गैर हाजिर रहे हैं, जिसके चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें