फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने उतरे बुआ भतीजे की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के डाकपत्थर में रविवार को गाजियाबाद से आई एक बारात की एक महिला एवं एक युवक हिमाचल की टौंस नदी में रविवार को नहाने उतरे और डूब गए। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है। जबकि एक अन्य बाराती महिला को बचा लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल के साथ सटे उत्तराखंड के डाकपत्थर में रविवार को गाजियाबाद से बारात आई थी। दोपहर में बाराती आसपास घूमने लगे। यह पूरा क्षेत्र उत्तराखंड एवं हिमाचल का बार्डर एरिया है।

इसी बीच बाराती देवेश्वरी देवी (48) पत्नी राजेंद्र प्रसाद, सौरभ तिवारी (14) निवासी गाजियाबाद एवं मीनाक्षी देवी (55) निवासी आरकेपुरम दिल्ली गर्मी होने के कारण हिमाचल में बह रही टौंस नदी में नहाने उतर गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

चंद मिनटों में ही बने मौत का शिकार

उन्हें नदी की गहराई का पता नहीं था जिससे वह चंद मिनटों बाद बहने लगे। उनके चिल्लाने से आसपास गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा और मीनाक्षी देवी को तो बचा लिया लेकिन देवेश्वरी देवी एवं सौरभ डूब गए।

कुछ देर बाद उत्तराखंड के डाकपत्थर में यह खबर आग की तरह फैल गई। लेकिन क्षेत्र हिमाचल का होने के कारण पांवटा पुलिस को सूचित किया गया। दो घंटे बाद देवेश्वरी एवं सौरभ के शव बरामद कर लिए गए। जबकि घायल मीनाक्षी को विकासनगर के कालिंदी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां
बुआ और भतीजे दिल्ली से लड़की वालों की तरफ से शादी में शामिल होने डाकपत्थर आए थे। किसी को नहीं पता था कि पिकनिक मनाने जाना उनके लिए इतना भारी पड़ेगा। दोनों की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि शादी मंदिर में कराने की बात चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें