फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो गांजा, 43 हजार नकदी के साथ महिला काबू

Tue, 20 Mar 2018 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी में नशे का अवैध कारोबार कर रही एक महिला को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। महिला लंबे समय से ढारे में अवैध रूप से नशे का कारोबार चलाती थी। ओल्ड बस स्टेंड के समीप डाउन डेल में पुलिस ने सूचना के आधार पर एक ढारे में छापेमारी की। 

विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने ढारे से करीब 2 किलो गांजा बरामद किया। इसके साथ तलाशी के दौरान 43 हजार की नकदी भी बरामद की गई। सदर पुलिस टीम एसएचओ रविंद्र कुमार की अगुवाई में ओल्ड बस स्टैंड और कृष्णानगर की तरफ रुटीन गश्त पर थी। इ

सी दौरान डाउन डेल में एक ढारे में नशे का कारोबार चलने की सूचना मिली। टीम कार्रवाई के लिए डाउन डेल पहुंची और ढारे में छापेमारी कर तलाशी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान ढारे में रहने वाली महिला मौके पर मौजूद थी। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान ढारे से दो किलो गांजा और 43 हजार की नकदी बरामद हुई।  मंगलवार को पूछताछ के लिए महिला का 4 दिन का रिमांड लिया गया। पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी की महिला कहां से नशे का सामान लाती थी और किसे बेचती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज का मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें