फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राशन की दुकान में दो किलो चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2020 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुल्लू जिले की बंजार घाटी के पलाहच में राशन की दुकान से पुलिस ने दो किलो 54 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकान पर छापा मारा।

विज्ञापन


शनिवार रात बंजार पुलिस को सूचना मिली कि पलाहच में एक दुकान का मालिक नशे का कारोबार कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने दुकान से दो किलो 54 ग्राम चरस बरामद की। बंजार थाना के सह प्रभारी कुशल की अगुवाई में कांस्टेबल विजय, महिला कांस्टेबल दीपा और चंपा के साथ पलाहच के गांव पहुंचे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पलाहच निवासी 55 वर्षीय डोला सिंह पुत्र साडू राम को गिरफ्तार किया। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि दो किलो से अधिक पकड़ी चरस के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई और किसको बेची जानी थी। पुलिस चरस तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें