फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के उदयपुर और कुल्लू के शमशी में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पहला हादसा उदयपुर से 29 किलोमीटर दूर ब्रह्म नाले में हुआ। यहां एक जीप नाले में गिरने से एक युवक मौत और एक अन्य घायल हो गया है। घायल युवक को जिला अस्पताल केलांग में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 9:30 बजे एक पिकअप एचपी 43-0414 केलांग की ओर से उदयपुर की तरफ आ रही थी कि ब्रह्म नाले के पास मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट नीचे नालें में जा गिरा।

एक की मौके पर ही मौत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोग सवार थे। वाहन को झोलिंग निवासी रमेश लाल (36) चला रहा था । घटना के समय उसके साथ एक अन्य जसरथ निवासी रोविंद्र कुमार भी वाहन में सवार था। घटना में रमेश लाल की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि घायल रोविंद्र कुमार का जिला अस्पताल केलांग में उपचार चल रहा है। पुलिस चौकी जाहलमां में तैनात एएसआई सुख राम ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है।

पुलिस चौकी जाहलमा को इस घटना की सूचना देर रात 2:30 बजे दूरभाष पर केलांग से मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना पर विधायक रवि ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सहगल, लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह ने शोक प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
विज्ञापन

हादसे के 40 मिनट बाद पहुंची पुलिस

दूसरे हादसे में शमशी के पास एक पिकअप गाड़ी ने एक महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार कुल्लू की ओर से एक पिकअप गाड़ी संख्या एचपी 34ए 7986 भुंतर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान शमशी के पास गाड़ी की चपेट में एक महिला आ गई। गाड़ी के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारी गई महिला की पहचान शमशी निवासी नारू देवी 75 के रूप में हुई है।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल ने मौके पर पहुंच का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में मरने वाली महिला की पहचान शमशी निवासी नारू देवी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैफि क इंचार्ज नंत राम इस मामले की तहकीकात कर रहे हैं। पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, लेकिन पुलिस दल हादसे के करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचा। यही नहीं शव को करीब एक घंटे बाद गाड़ी के नीचे से निकाला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें