फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 11 Apr 2014 09:01 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं उपमंडल के तहत मैहरी काथला पंचायत से संबंधित दो व्यक्तियों की मौत से इलाके में शोक लहर छा गई है। एक हादसा जहां मैहरी काथला पंचायत के तहत बम्म द्रुग खड्ड पर हुआ है। वहीं, दूसरा दुर्घटना कुल्लू जिले में हुई। हादसे के शिकार दोनों की मृतक व्यक्ति ग्राम पंचायत मैहरी काथला के हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मैहरी काथला के गांव खनसरा निवासी विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त सीनियर एसीस्टेंट श्याम लाल (59) पुत्र प्रभुदयाल बम्म द्रुग खड्ड से ट्रैक्टर नंबर एचपी-69 ए-1371 में पत्थर लोड कर बम्म बाजार की तरफ जा रहा है।

अचानक ट्रैक्टर का चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पलटकर सड़क से कई फुट नीचे गिर लुढ़क गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा ट्रैक्टर सवार देहरा निवासी मजदूर मदनलाल पुत्र दलीप सिंह घायल हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन

डंपर खाई में लुढ़का

100 मेगावाट सैंज परियोजना के निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी का डंपर वीरवार रात गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। वीरवार रात्रि करीब 11 बजे परियोजना के पावर हाउस से डंपिंग की ओर जा रहा डंपर का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा।

इसके कारण वाहन 70 फुट गहरी खाई में लुढ़क गया। इस हादसे में चालक बृजेश कुमार (46) पुत्र सुख राम गांव काठला तहसील घुमारवीं बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होने पर कंपनी के सारे कर्मचारी और मजदूर वहां एकत्रित होकर बचाव कार्य में जुटे।

इस दौरान कार्यालय से परियोजना के प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे, लेकिन चालक तब तक दम तोड़ चुका था। कंपनी के प्रबंधक माखन सिंह ने बताया कि इस दुखद समय में कंपनी मृतक चालक के परिजनों को हर संभव सहायता के लिए तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें