फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में भिड़ंत, छह यात्री घायल

Thu, 31 Jul 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिला में रिवालसर मार्ग में हवाणी के पास दो निजी बसों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर चोट आई है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस के अनुसार एक निजी बस रिवालसर से कुल्लू जा रही थी।

दूसरी बस कोठी गैहरी से नैणा देवी आ रही थी। हवाणी के पास दोनों बसों में एकाएक जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बस में बैठे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायल महिला नरमु देवी के नाक पर गंभीर चोट आई है।

टक्कर में दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  रिवालसर ले जाया गया।

यहां से उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें