फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के पैसे मांगे तो ढाबा मालिक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिले के जंजैहली में पर्यटक बनकर आए कार में सवार युवकों ने ढाबे में खाना खाने के बाद पैसों की अदायगी न करने के बाद मचे बवाल पर तेजधार हथियार लहराकर ढाबा मालिक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे कुछ देर के लिए जंजैहली बाजार में दहशत का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार ये युवक देर रात एक कार में सवार होकर यहां पहुंचे थे। यहां इस ढाबे पर इन्होंने खाना खाया।

बाद में जब ढाबामालिक ने पैसे मांगें तो युवकों ने बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर ढाबामालिक को घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांववालों ने की हमलावरों की धुनाई

ढाबा मालिक पर हुए हमले का पता स्‍थानीय दुकानदारों और लोगों को चला। ये तुरंत मौके पर पहुंचे और हमलावरों को दबोच लिया। इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने इनकी जमकर धुनाई कर डाली।

गुस्साए ग्रामीणों और व्यापारियों ने हमलावर पर्यटकों की कार को बीच सड़क में उल्टा भी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावर पर्यटकों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कस्बे में मचे बवाल को शांत किया गया। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार जंजैहली में शिकारी देवी जाने वाले कुछ युवा पर्यटक नशे की हालत में खाना खाने के लिए जंजैहली बाजार रुके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें