फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा! दुकान में जिंदा जल गया युवक

Tue, 22 Apr 2014 08:21 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के तहत रक्कड़ (मोली) में एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। उसकी दुकान में आग लगी जिससे शटर बंद हो गया और वह अंदर जिंदा जल गया।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबक विनोद कुमार (35) पुत्र अमर दास निवासी रक्कड़ दुकान में चिकन-अंडे फ्राई करके बेचता था। सोमवार रात को दुकान में बिजली चली गई।

ऐसे में वह दीया जलाकर काम करने लगा। पास ही स्टोव चल रहा था। अचानक दीये के पास रखे सामान में आग भड़क गई। इससे स्टोव फट गया और आग पूरी दुकान में आग फैल गई।

बताया जा रहा है कि आग से दुकान का शटर भी बंद हो गया और विनोद को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। वह आग से बुरी तरह झुलस गया।

मिली जानकारी के मुताबिक स्टोव के धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। युवक को दुकान से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मोहित चावला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। विनोद कुमार शादीशुदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें