फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी में पर्यटकों से मारपीट, जम्मू के युवकों ने हवा में दाग दी गोली

Thu, 10 Jan 2019 09:14 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के पुंछ से शिमला के कुफरी घूमने आए दो पर्यटकों और घोड़े वालों के बीच बुकिंग को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। झगड़े में दो पर्यटकों को चोटें आई हैं जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है।

विज्ञापन


मारपीट के दौरान एक पर्यटक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में फायर कर दिया। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। घोड़ों में भी भगदड़ मच गई। घोड़ेवाले ने युवक से रिवॉल्वर को छीनकर पुलिस ने हवाले कर दिया है।

दोनों ओर से कुफरी में स्थापित की टीपीएआर (टेंपरेरी पुलिस असिस्टेंस रूम) में शिकायत दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि पर्यटकों और घोड़े वाले की शिकायतें पर थाना ढली में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


पर्यटकों की ओर से पुलिस को दी शिकायत के अनुसार जाफर इकबाल मोहरा और अरशद खान निवासी सुरनकोट, जिला पूंछ (जम्मू-कश्मीर) का आरोप है कि कुफरी पहुंचने पर उन्होंने सवारी के लिए तीन घोड़ों की बुकिंग को लेकर बात की।

विज्ञापन

सुरक्षा में लाइसेंस रिवॉल्वर से हवा में फायर

वीरवार दोपहर 3.00 बजे इस पर विवाद बढ़ गया और घोड़ा मालिकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इकबाल ने बताया कि उसे सिर बाजू, नाक आदि शरीर में कई जगह चोटें आईं। अपनी सुरक्षा में में मैंने लाइसेंस रिवॉल्वर से हवा में फायर किया।

इस पर घोड़ा मालिक रिवॉल्वर लेकर फरार हो गया। पुलिस को दिए बयान में पर्यटक ने कहा है कि वह घोड़ा मालिक को पहचान सकता है। उधर, घोड़ा मालिक ईश्वर का आरोप है कि पर्यटकों ने उसे धक्का मारा और उसके और उसके अन्य साथियों के साथ मारपीट की।

पर्यटक के हवा में फायर करने से भगदड़ मच गई। इसमें उनके लोगों को भी चोटें आई हैं। घोड़े वाले ने छीनी रिवॉल्वर को पुलिस सहायता कक्षा में जमा करवा दिया है। डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि रिवॉल्वर का लाइसेंस चेक कर लिया है। इसे आत्म रक्षा के लिए बनवाया गया है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें