फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश करके खाई में फैंका, लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला थाना कोट में ड्राइवर को नशीला पदार्थ सुंघाकर जाइलो कार और नकदी लूटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


ऊना जिला से कार में सवार हुए अज्ञात पांच लोगों ने मंडयाली पंचायत के मैहला गांव में इस वारदात को देर रात अंजाम दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना जिला के कार चालक अविनाश मैहत्ता पुत्र रामपाल मैहत्ता शिवनगर मोहल्ला दैहली वार्ड नंबर आठ गाड़ी नंबर एचपी-01यू-0348 को कुछ लोगों ने शुक्रवार रात करीब डेढ बजे नयनादेवी जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


नयनादेवी के लिए 18 सौ रुपये किराया निर्धारित किया गया। इन पांच लोगों में दो महिलाएं और तीन युवक थे। एक महिला करीब 50 साल, लड़की करीब 24 साल और तीनों युवक करीब 22-24 साल के थे। इनमें दो सरदार थे।
विज्ञापन

उल्टी करने के बहाने रूकवाई गाड़ी, फिर लूटपाट

कि रात करीब तीन बजे मंडयाली पहुंचने पर कोलाबालां टोबा पहुंचने पर महिला ने उल्टी का बहाना कर गाड़ी रोकने को कहा। ड्राइवर द्वारा कार रोकने पर ही पीछे बैठे लोगों ने गला दबाया। साथ ही कुछ नशीली वस्तु सुंघा दी।

हाथ-पांव बांधकर मारपीट भी की। इसके बाद इसे पहाड़ी के नीचे फैंक दिया। चोर गाड़ी, जेब से पर्स, चार हजार रुपये, एटीएम कार्ड, ड्राइवर लाइसेंस भी साथ ले गए हैं। ड्राइवर को सुबह होश आने पर पहाड़ी के नीचे पाया। कड़ी मशक्त के बाद उन्होंने अपने आप को छुड़ाया।

एसएचओ थाना कोट गुरदीप सिंह ढिल्लो ने कहा कि पुलिस में आईपीसी की धारा-382, 323 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें