जमा एक के छात्र पर तलवार से हमला कर एक युवक को जख्मी करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि किसी रंजिश के चलते यह झगड़ा सरेराह झगड़ा हुआ है। हमलावर दोस्तों के साथ बाइक पर आया था। रास्ता रोककर तलवार लहराते हुए उसे एक युवक पर हमला बोल दिया।
आरोपी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में अध्ययनरत है। मामले में दो अन्य युवक भी नामजद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू हो गई है। उधर स्कूली छात्र द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिए जाने पर चर्चा का माहौल है।
मामला हिमाचल के सोलन का है। यहां पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक युवक को कृपाण से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। हमलावर नालागढ़ के स्कूल का जमा एक का छात्र बताया जा रहा है।
घायल की शिनाख्त जानी उम्र 18 साल पुत्र अवतार गांव रख धनसोत के रूप में हुई है। उसी की शिकायत पर पुलिस छात्र व उसके दो युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के तहत आरोपी छात्र व शिकायतकर्ता के बीच चंद रोज पहले ही किसी बात पर विवाद हुआ था।
इसके बाद रात आठ बजे जब प्रभावित अपने चाचा के बेटे के साथ बंगाला कालोनी रोड़ पर चाउमिन खाने जा रहा था तो आरोपी छात्र अन्य दो अन्य युवकों के साथ बाईक पर आ धमका। तीनों युवकों ने रास्ता रोक लिया।
इस दौरान एक युवक के हाथ में कृपाण देख शिकायतकर्ता भागने लगा। इसी बीच आरोपी युवक ने कृपाण से हमला कर जोनी के दाहिने हाथ की कलाई पर वार कर उसे घायल कर दिया। एसपी बददी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों युवकों पर भादसं की धारा 341, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।