फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव

Mon, 27 Mar 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिजवासन रेलवे लाइन के चोमा फाटक से जीआरपी ने रविवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से न तो मोबाइल और ना ही पर्स मिला है। इससे कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


एएसआई महावीर ने बताया कि पहली नजर में यह ट्रेन से गिरने का मामला लग रहा है। फिलहाल शव को डेडहाउस में रखा गया है, लेकिन जांच की जा रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके। बता दें कि गुरुग्राम-रेवाड़ी रेल रूट पर इन दिनों कुछ ज्यादा ही हादसे हो रहे हैं। इस रूट से कई युवक व महिलाओं के शव बरामद किए जा चुके हैं।

इसमें हत्या व लापरवाही के मामले भी सामने आए हैं। जबकि आरपीएफ व जीआरपी की ओर से लगातार अभियान भी चलाए जाते हैं, बावजूद लोग लापरवाही से सफर करने में बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन


जीआरपी एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि जो भी मामले आते हैं, उनकी तहकीकात की जाती है। अगर मामला आत्महत्या का होता है तो रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बलजीत कौशिक ने बताया कि अब तक 48 लोगों को पकड़ा चुका है लेकिन लापरवाही से सफर करने में बाज नहीं आते हैं। जिस वजह से इस तरह के हादसे हो रहे हैं, अगर लोग थोड़ा सहयोग करें तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें