फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दरिंदगी, रास्ता रोककर की पिटाई फिर काट डाले बाल

Fri, 09 Sep 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहडू
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से तैयारी कर बैठी तीन महिलाओं ने आपसी रंजिश के चलते एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं, ये महिला के बाल काटकर भी अपने साथ ले गई। यह सनसनीखेज मामला शिमला के साथ लगते रोहड़ू का है।
विज्ञापन


यहां जमीनी विवाद के चलते एक परिवार की दो महिला तथा एक युवती ने एक महिला की पहले पिटाई की और फिर उसके बाल काट दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

पीड़िता शक्ति नगर रोहड़ू निवासी डोला देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोपहर बाद वह बच्चे को लेने स्कूल जा रही थी। बाजार में मक्खी नाला के पास रिंकू देवी पत्नी रतन जिंटा, मोनिका पुत्री रतन जिंटा तथा रतन जिंटा की माता रूकमी ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबक सिखाने के लिए काटे बाल, साथ ले गई

इसके बाद तीनों ने उसको पकड़ कर उसके बाल काट दिए। महिलाएं काटे गए बालों को अपने साथ ले गई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।

आरोप हैं कि पूर्व सुनियोजित तरीके से महिला पर मौका देख कर हमला किया। उधर, डीएसपी कमल किशोर ने कहा पुलिस ने तीन आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला आपसी विवाद का होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें