फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से नालागढ़ में घुस रहे दंपती समेत तीन लोग भेजे क्वारंटीन केंद्र

Mon, 18 May 2020 05:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 शुरू हो गया है, लेकिन बिना इजाजत बाहरी प्रदेशों से लोगों के हिमाचल में घुसने वाले लोग नहीं मान रहे हैं। पुलिस ने ऐसे ही तीन लोगों को पंजाब से नालागढ़ के भीतर प्रवेश करने पर पकड़ा है। मेडिकल करवाने के बाद इन्हें संस्थागत क्वारंटीन केंद्र भेजा है। इनमें दंपती और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। पुलिस के अनुसार तीन लोग चोर रास्ते से रत्ती टिब्बी की ओर से नालागढ़ आ रहे थे। पुलिस को देखकर जंगल में छिप गए। पुलिस ने पकड़कर एचआरटीसी बस में नालागढ़ लाई।

विज्ञापन


यहां मेडिकल जांच करवाई गई और इन्हें क्वारंटीन केंद्र भेजा गया। इनमें परमजीत सिंह, तुलसी राम और उनकी पत्नी फूलां देवी निवासी जिला जालंधर (पंजाब) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि तीनों लोगों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्र भेजा गया है। उन्होंने बाहरी राज्यों से चोरी छिपे आ रहे लोगों को चेतावनी दी कि वे जहां हैं, वहीं रहें। पुलिस ने चोर रास्तों सहित सीमाओं को सील किया है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी की जाएगी। साथ ही उन्हें संस्थागत क्वारंटीन केंद्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें