वहीं, वन विभाग की टीम ने मातर के पास लकड़ी की तस्करी के मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई खेर की अवैध लकड़ी के 30 नग बरामद हुए। विभाग की टीम ने लकड़ी से भरा ट्रक कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही शुरू कर दी है। अब विभाग पुलिस में इस मामले की एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की एक टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 30 नग खैर के बरामद किए हैं। ट्रक नंबर एचपी 17 बी-9274 मातर क्षेत्र से 30 नग लेकर जा रहा था। वन विभाग नाहन की टीम ने उक्त ट्रक को कोलर स्कूल के पास नाके में रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में खेर की अवैध लकड़ी के 30 नग बरामद हुए। कोलर वन परिक्षेत्र अधिकारी अजमेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।