लड़कियों ने खुलासा किया कि ये लोग उनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराते हैं। आरोपी मुताबिक निवासी कटला खुर्द सहारनपुर और समून अहमद निवासी चमारखेड़ा सहारनपुर को गिरफ्तार कर इन लड़कियों को मुक्त करा लिया गया।
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि थाने लाकर पूछताछ की गई तो चला कि रैकेट का सरगना सचिन कुमार है, जो वेबसाइट चलाता है। सचिन ही ग्राहकाें से सौदेबाजी कर उन्हें होटल अथवा धर्मशाला तक टैक्सी उपलब्ध कराता था। सचिन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने इसके लिए टर्नर रोड पर मकान किराए पर ले रखा है। पुलिस को सत्यापन न होने की स्थिति में मकान मालिक का चालान करने के निर्देश दिए गए हैं। अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान किया जा रहा है।