फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के दो मामलों में एक विदेशी समते तीन गिरफ्तार

Mon, 04 Jun 2018 02:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो चरस के मामलों में एक विदेशी समते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पौने दो किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला बजौरा स्थित नाके में आया जहां भुंतर की तरफ से जा रही बस को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देख बस में बैठा एक विदेशी हड़बड़ा गया। लेकिन शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 872 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने स्विस नागरिक फिलीप सुनील को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं दूसरा मामला मणिकर्ण घाटी के चौकी-मलाणा में सामने आया है। पुलिस टीम के नाकाबंदी के दौरान शक होने पर एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका और तलाशी ली।
विज्ञापन


इस दौरान गाड़ी से 868 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार 35 वर्षीय किरण कुमार निवासी ज्वालापुर, मंडी तथा 26 वर्षीय तरुण शर्मा निवासी वाकनाघाट, जिला सोलन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विदेशी और अन्य दो युवाओं ने चरस की खेप कहां से लाई, इस संबंध में पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि चरस तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें