हिमाचल के बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर बुरांवाला गांव के समीप देर रात बड़ा हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मी व होमगार्ड जवान समेत तीन की मौत हो गई। घटना के वक्त बाइक राह चलते एक कामगार के साथ टकराई, उसने भी दम तोड़ दिया है।
घटना के बाद वाहन चालक मौक से फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात बरोटीवाला थाने में तैनात पुलिस कर्मी प्रवीण (26) व होमगार्ड जवान धर्मपाल बाइक पर रात्रि गश्त कर रहे थे।
गश्त के दौरान जैसे ही वह देर रात्रि बुरांवाला गांव के समीप पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे एक वाहन से टकरा गए। वाहन से टकराने के बाद वह दोनों सड़क पर गिर गए जबकि उनका बाइक राह चलते हुए एक कामगार से टकरा गया जिससे वह भी बुरी तरह से जख्मी हो गया।