फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ होटल संचालक और मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Feb 2020 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी शिमला में थाना सदर के तहत एक होटल संचालक, मैनेजर और दो अन्य आरोपियों को चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस दबिश के दौरान होटल के स्टाफ रूम से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने होटल संचालक भीम चंद ठाकुर, मैनेजर गौरव ठाकुर, मनोज और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। यह दबिश सोमवार रात करीब आठ बजे गुप्त सूचना के आधार पर होटल पुष्पक में हुई। बताया जा रहा है कि भीम चंद ठाकुर ने यह होटल लीज पर ले रखा है। 

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में चिट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है। यहां से चिट्टा बेचा भी जा रहा है। इस पर सदर पुलिस की एक टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी। एएसपी मनमोहन भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। तलाशी के दौरान होटल के स्टाफ रूम से चिट्टा बरामद हुआ। यह चिट्टा कहां से खरीदते थे और किसे बेचते थे इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। अब यह बेचते थे या फिर खुद ही इसका इस्तेमाल करते थे इस दिशा में पुलिस जांच कर रही है। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें