फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार की आधी दुकानों में चोरी कर गए बदमाश

Sun, 01 Jun 2014 08:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ढली थाना के तहत चीनी बंगला में शुक्रवार देर रात शातिरों ने पांच दुकानों में सेंधमारी की। बाजार में कुल दस दुकानें हैं जिनमें से आधी दुकानों पर सेंधमारी की गई।
विज्ञापन


दो दुकानों में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। मगर करियाने की दुकान समेत तीन दुकानों से 60 हजार की नकदी और कपड़े चोरी हुए हैं।

करियाने की दुकान कृष्णचंद की है। शातिरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी नकदी साफ कर दी। वहीं, साथ लगती नरेंद्र ठाकुर की रेडीमेड कपड़ों की शॉप से भी 18 हजार की नकदी और 10 ट्रैक सूट चोरी कर लिए।

साथ लगती वाइन शॉप का भी ताला तोड़ा गया है। इसमें से कुछ शराब की बोतलें गायब बताई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार बाकी दो दुकानों के सेंट्रल लॉक भी तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन यहां से चोर कुछ नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह चला चोरी का पता

सुबह के समय जब दुकानदार मौके पर पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे देखकर दंग रह गए। बाद में पता चला कि पांच दुकानों में चोरों ने सेंध लगा दी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर का कहना है कि वारदात के पीछे किसी गिरोह का हाथ लग रहा है। जल्द ही केस सुलझा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें