फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसदन में गोवंश की क्रूर हत्या, शिमला में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में जय गऊ क्रांति सेवा समिति कमलानगर गोसदन में गोवंश (बैल) की हत्या से शहर में तनाव की स्थिति है। अज्ञात लोग गोवंश की पूंछ और शरीर का कुछ हिस्सा काटकर ले गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि, अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसी बीच विश्व हिंदू परिषद ने चेताया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ा न गया तो राजधानी में आंदोलन किया जाएगा। घटना रविवार तड़के की बताई जा रही है। सुबह सात बजे एक शख्स ने गोसदन में बैल को कराहते देखकर इसकी सूचना समिति के

प्रधान और स्थानीय लोगों को दी। थोड़ी ही देर में यहां लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। इससे पहले लोग कुछ कर पाते, बैल ने दम तोड़ दिया। बता दें कि डेढ़ माह पहले चंबा के दो गांवों में भी गोहत्या के मामले सामने आए थे। इसके बाद यहां बटालियन तैनात की थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। गोसदन में बैल की हत्या की सूचना है। अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

गोसदन के प्रधान मदन ठाकुर ने कहा कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य है। जंगली जानवर का काम होता तो वह बैल को उसी वक्त मार डालता। पुलिस इस कृत्य के पीछे जो भी लोग हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। पुलिस उन लोगों पर भी कार्रवाई करे जो पशुओं को लावारिस छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

भड़के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

राजधानी के जय गऊ क्रांति सेवा समिति कमला नगर भट्टाकुफर के गोसदन में चार गाय और तीन बैल हैं। भट्टाकुफर में आवारा पशुओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आपस में पैसा इक्ट्ठा कर गौ सदन का निर्माण किया। गौ सदन बनने के बाद इसमें आवारा छोड़े गए पशु रखे जाने लगे।

गौ सदन के नजदीक पार्किंग में मौजूद एक युवक सेवा भाव से सुबह गाय और बैलों को गौ सदन से खोल देता था और शाम को गौ सदन के भीतर कर देता था। सुबह सात बजे जब वह गौ सदन पहुंचा तो गाय और बैल सदन के बाहर थी और जोर जोर से रंभा रही थी।

जब वह माजरा जानने के लिए गौ सदन के भीतर गया तो वहां भयावह मंजर था एक बैल जमीन पर पड़ा हुआ था उसके शरीर पर गहरे जख्म थे और उसकी पूंछ भी आधी कटी हुई थी। शरीर का कुछ हिस्सा भी गायब था वह दर्द से चिल्ला रहा था। सूचना मिलने के बाद समिति के प्रधान स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को लिखित में सूचना दी।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोग सुरेंद्र ठाकुर, अमर ठाकुर, दिलीप शांडिल्य, प्रेम ठाकुर, मनिंदर, रिंकू, अमित ठाकुर, टीटू ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, कुलदीप, गीता चौपड़ा, सीमा इत्यादि का कहना है कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है। प्रशासन से मांग है कि इस मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इसमें जरा भी लापरवाही न बरती जाए। अगर कार्रवाई नहीं होती तो वह धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

विश्व हिंदू परिषद् करेगी थाने का घेराव- विश्व हिंदू परिषद् के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा है कि प्रदेश में गौहत्या नहीं रुक रही है। भट्टाकुफर में कुछ लोगों ने फिर से करतूत को अंजाम दिया है। विहिप के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का पता किया। मनोज कुमार ने कहा कि स्थानीय पार्षद शैलेंद्र चौहान, बजरंग दल संयोजक संजय कुमार,

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय श्याम, स्थानीय प्रधान रतन चंद तथा सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर हत्या आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो पुलिस थाना ढली का घेराव किया जाएगा। मंगलवार को विहिप राज्यपाल को भी इस विषय से अवगत कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें