फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टैंपो ने रौंदा तीन साल का मासूम, मौत

Wed, 26 Aug 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के गगरेट में टैंपो की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान शिवम पुत्र अमरजीत निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एक टैंपो खाद की बोरियां लेकर जा रहा था कि इसी दौरान गगरेट मार्ग पर अचानक तीन वर्षीय शिवम टैंपो की चपेट में आ गया।

बच्चे को फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टैंपो चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक शिवम के पिता अमरजीत की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि टैंपो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें