फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब से लदा टेंपो गहरी खाई में गिरा, एक की मौत

Mon, 31 Aug 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा के नजदीक कैंची मोड़ में एक टेंपो गहरी खाई में लुढ़क गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घायल व्यक्ति को कुमारसैन अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे पेश आई। जानकारी अनुसार किन्नौर से शिमला जा रहा सेब से भरा टेंपो नारकंडा के समीप खाई में लुढ़क गया। इसमें क्लीनर विनोद (26) पुत्र चेलिग दोरजे निवासी निचार की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक नरेंद्र (35) निवासी यंगथग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कुमारसैन अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी जीडी नेगी ने की। कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें