फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोमैक घोटाला: जांच में हुआ नया खुलासा, दुबई में भी किया था राकेश ने फर्जीवाड़ा

Tue, 23 Jul 2019 04:27 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

4300 करोड़ से ज्यादा का घोटाला कर फरार चल रहे टेक्नोमैक कंपनी के एमडी राकेश कुमार शर्मा ने दुबई में भी घोटाला किया है। चेक बाउंस के एक मामले में वह दुबई में छह महीने जेल में भी रहा था। अब तक की जांच में गिरफ्तार हुए शर्मा के सहयोगियों से सीआईडी को यह जानकारी हासिल हुई है। इसी जानकारी के आधार पर सीआईडी अब सीबीआई की मदद से शर्मा पर शिकंजा कसने जा रही है।

विज्ञापन


घोटाले के बाद से राकेश शर्मा फरार था। अब तक की जांच में यह बात पता चल रही थी कि उसने भारत के पासपोर्ट पर आखिरी बार दुबई का सफर किया था। इसके बाद न तो पासपोर्ट दोबारा इस्तेमाल हुआ और न ही उसे कैंसल कराया गया। इसके बाद यह बात भी आई कि वह वहां से दक्षिण अफ्रीका भाग गया, लेकिन सीआईडी के पास इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी नही थी।

अब जांच अधिकारियों को पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं कि वह अब भी दुबई में ही है। इस सूचना के बाद ही जांच अधिकारियों ने सीबीआई के जरिये दुबई में ही उसकी तलाश करनी शुरू कर दी है। बता दें टेक्नोमैक घोटाले के कर चोरी के मामले में  सीआइडी ने अब तक 23 आरोपियों की भूमिका होने की पुष्टि कर दी है। इसमें 6 आबकारी कराधान विभाग के मुलाजिम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें