क्षेत्र में एक स्कूल की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने शनिवार को स्कूल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
नाबालिग छात्रा के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की जिसके तुरंत बाद दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।