फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक नकल मामले में अब शिक्षक गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कराने पर पुलिस ने अब भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रणदेव को गिरफ्तार किया है। रणदेव पर आरोप है कि परीक्षा केंद्र के बाहर रहकर इन्होंने दोनों अभ्यर्थियों टॉपर सुशील और गुरप्रीत के प्रश्न हल करवाए थे। सभी आरोपियों को रविवार को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से इन्हें आठ जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


शक के दायरे में आए तीन और लोगों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया गया है। पुलिस ने नकल में इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक बनियान, दो लैपटॉप, ब्लू टुथ और माइक्रोचिप आदि उपकरण भी बरामद किए हैं। हाईटेक नकल के इस मामले में पुलिस

अब तक छह लोगों को पकड़ चुकी है। सभी के खिलाफ भादंसं की धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। कमलकांत नामक व्यक्ति पुलिस के शक के दायरे में है। इसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि, कमलकांत से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेंगी कई परतें

गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
रिमांड में नकल के इस खेल की कई परतें खुलने की उम्मीद है। पुलिस को शक है कि इससे पहले हुई परीक्षाओं में भी इस ग्रुप ने गड़बड़झाला किया है। जांच प्रभावित न हो इसलिए परीक्षा किस विभाग की है, उसका खुलासा पुलिस नहीं कर रही है। सिरमौर पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन आईजी जहूद जैदी ने बताया कि नकल के लिए प्रयोग किए गए तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद कर लिए गए हैं।

यह है मामला
पुलिस कांस्टेबल के डेढ़ हजार पदों के लिए 29 मई को लिखित भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा पास कराने के लिए हाईटेक नकल का खेल खेला गया। इसमें शिक्षा विभाग के अफसर भी शामिल थे जिन्होंने नाहन सेंटर पर आसानी से नकल कराने का पूरा जाल बिछाया। 25 हजार रुपये में दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स किट खरीदी गई। 3 लाख रुपये में शिक्षा विभाग के सीनियर असिस्टेंट से सेटिंग हुई। सीनियर असिस्टेंट ने तीन और लोगों के साथ मिलकर न सिर्फ परीक्षा पास कराई बल्कि टॉप भी करवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें