फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भीष्ण आग, टैंकर समेत कई गाड़ियां खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला कालका एनएच-22 पर मंगलवार सुबह सात बजे परवाणू बैरियर के समीप ज्वलनशील पदार्थों से भरा टैंकर पलट गया। देखते ही देखते ज्वलनशील पदार्थ कालका शिव मंदिर के करीब तक फैल गया और अचानक इसमें आग लग गई। इस आग में हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय समेत सात छोटी बड़ी गाड़ियों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक एनएच पर यातायात प्रभावित रहा। आगजनी से परवाणू कालका नेशनल हाइवे में अफरा तफरी मच गई। आगजनी में टाटा मोबाइल, तीन मोटर साइकिल व दो स्कूटी जलकर खाक हो गए। अतिरिक्त हरियाणा सेल टैक्स का कार्यालय भी पूरी तरह जल गया।

इसमें रखा कैश, जरूरी कागजात व अन्य सामान रखा था। हालांकि हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। पदार्थ काफी मात्रा में नाले में बहा, जिससे नुकसान होने से बचा अन्यथा पूरे कालका शहर को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन

जब टैंकर धू धू कर जलने लगा

मंगलवार सुबह ज्वलनशील पदार्थ स्पीरिट से भरा टैंकर कालका से परवाणू की ओर आ रहा था। सुबह सात बजे टैंकर परवाणू बैरियर पर रूका। इससे कंडक्टर बाहर निकला तो अचानक टैंकर की ब्रेक फेल हो गई तथा वह कालका की ओर वापिस चल पड़ा। टैंकर इसके बाद मुख्य सड़क पर हरियाणा सेल टैक्स कार्यालय के पास पलट गया।

इस दौरान इसमें मौजूद ज्वलनशील पदार्थ भी सड़क पर करीब 100 मीटर तक फैल गया। कालका काली मंदिर के पास से ज्वलनशील पदार्थ में आग भड़क गई और सड़क की तरफ खड़ी गाड़ियों में भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देखते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया।

सात बजे भड़की आग को तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आग बुझाने में कालका व पिंजौर दमकल विभाग की सात गाड़ियां लगी। हिमाचल और हरियाणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

तीन घंटे बंद रहा एनएच, रूट बदले

आगजनी की वजह से करीब तीन घंटे तक कालका-परवाणू मार्ग को बंद किया गया। मालवाहक बड़े वाहनों को पिंजौर और टिंबर ट्रेल के पास रोक दिया गया।

वहीं छोटे वाहन और बसें वाया एक्सप्रेस-वे होकर चली। इससे परवाणू के उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी भी समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाए।

इस वजह से नेशनल हाइवे में सुबह से ही लंबा जाम लगा रहा। खासतौर पर हिमाचल आने और यहां से जाने वाले सैलानियों को सबसे अधिक ‌परेशानियां सामने आई। आगजनी से सुबह से लेकर दोपहर तक स्‍थानीय लोगों परेशान दिखे। इसका असर स्‍थानीय बाजार में होने वाले कारोबार पर भी दिखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें