फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के आदी युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 27 Apr 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, योल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले के छाबनी क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्लेट गोदाम गांव में 32 वर्षीय युवक संजय कुमार ने रविवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक इलाके में ही मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को घर में किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद युवक को पुलिस चौकी योल लाया गया था। यहां से युवक को शाम को छोड़ दिया था। युवक ने घर आकर रात का खाना खाने के बाद कमरे में फंदा लगाया है। मौत का पता सुबह ही चल पाया, जब घरवालों ने कमरा खोला। संजय कुमार अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गया है।

युवक नशे का भी आदी था और काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवक ने फंदा क्यों लगाया, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। जिला पुलिस प्रवक्ता डा. शिव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। फंदा क्यों लगाया, इसको लेकर जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें