फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी से तंग आकर लगा लिया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना और सास ससुर के अभद्र व्यवहार से तंग आकर एक महिला ने फंदा लगा लिया। मृतक महिला का पति खुद पुलिसवाला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर के बड़सर के तहत आने वाले भैल का है। बुधवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विवाहिता की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी।

देर रात लगाया फंदा

पुलिस के अनुसार यह महिला कमला कुमारी पत्नी लखनपाल निवासी भैल ने मंगलवार रात को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह सास ससुर ने कमला के कमरे का दरवाजा खटखटाया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। गांववासियों को बुलाया तथा दरवाजे की जाली निकालने के बाद कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला। देखा तो कमला पंखे से लटकी हुई थी। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी।

कमला के पति घर पर नहीं थे। डीएसपी राजेंद्र जसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति और सास ससुर पर लगा प्रताड़ना का आरोप

उधर, विवाहिता कमला के भाइयों ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को ससुराल वाले तंग करते थे। भाइयों रविदत्त और अश्वनी ने बताया कि मंगलवार रात्रि को बहन से बात हुई थी।

उसने बताया था कि सास-ससुर, पति छोटी-छोटी बातों पर अभद्र व्यवहार, दहेज के लिए तंग करते थे। गांव की दूसरी औरतों से भी उसकी बुराई करते थे। कमला ने कहा था कि वह ससुराल में एडजस्ट नहीं हो पा रही है। मायके ले जाने की बात भी कही थी।

भाइयों ने कहा कि उसे 10 जुलाई को मायके ले जाने का वायदा किया था। भाइयों का कहना है कि कमला का पति पुलिस में कार्यरत है और इसलिए कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने विवाहिता के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। पुलिस को ड्राफ्ट बाक्स में एक मैसेज मिला है, जिसमें उसने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ित करने का जिक्र किया है।

पुलिस ने पति लखनपाल, सास पुष्पा और ससुर पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति तथा ससुर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को पूरी तरह सुलझा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें