फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक और छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 11 Feb 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के धर्मशाला शहर के साथ लगते बागनी इलाके में नौवीं के छात्र ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि किशोर ने मंगलवार रात को फंदा लगा लिया था। परिजन किशोर को धर्मशाला अस्पताल ले आए। यहां पर डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट वीरवार तक आएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोर ड्रग्स का सेवन करता था। किशोर परिजनों के कहने से भी बाहर था। हालांकि, किशोर ड्रग्स लेता था या नहीं इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही चलेगा।

किशोर की आत्महत्या की घटना ने समाज को अंदर तक हिला कर रख दिया है। दरअसल, अभी एक दिन पहले ही शाहपुर में भी आठवीं के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूत्रों के अनुसार इस केस में भी बताया जा रहा था कि छात्र डिप्रेशन में था।
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठता है कि इस छोटी सी उम्र में आखिर किशोर आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। क्यों डिप्रेश्ान में जा रहे हैं। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें