छोटा शिमला के सेक्टर-4 में छात्र फंदे से झूल गया। यह निजी विवि में पढ़ता था। छात्र गुजरात का रहने वाला था। शव के पास से गुजराती में सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
दोपहर के समय छात्र ने कमरे में फंदा लगा लिया। दरवाजा खुला होने के कारण आसपास के लोगों ने शव को फंदे पर झूलते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
छात्र फंदे पर क्यों झूला। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। आसपास के लोग भी खुलकर कुछ नहीं कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोपहर के समय उक्त छात्र कमरे में फंदे से झूल रहा था। दरवाजा खुला था। बाहर से जा रहे लोगों की नजर लाश पर पड़ी। यह बात पूरे सेक्टर में जंगल में आग की तरह फैल गई।