केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग चंडीगढ़ की ओर से आयोजित स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा में एक अभ्यर्थी को फर्जी एडमिट कार्ड के सहारे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते पकड़ा गया है। परीक्षा केंद्र संचालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 465(71) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्रीय चयन आयोग (एसएससी) की ओर से रविवार को स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-3 एवं 4 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
हमीरपुर के एक निजी स्कूल में भी केंद्र था। इस दौरान परीक्षा केंद्र संचालक ने स्कूल के गेट पर जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को फर्जी एडमिट कार्ड के साथ पकड़ा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र संबंधित स्कूल ही था, लेकिन एडमिट कार्ड का रोल नंबर और अभ्यर्थी का नाम मैच नहीं हो रहा था।