फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी बाग में 80 लाख की लूट का पर्दाफाश, बैंक कर्मचारी की सूचना पर हुई थी वारदात

Wed, 03 Aug 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी बाग इलाके में बैंक कर्मचारी की सूचना पर बदमाशों ने चावल कारोबारी के रिश्तेदारों से 80 लाख की लूट की थी। पुलिस ने बैंक कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लूटपाट के मामले को सुलझाने का दावा किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 44.74 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि रानीबाग के ऋषि नगर में रहने वाले चावल कारोबारी वेदप्रकाश गुप्ता ने गत बृहस्पतिवार को अपने दो रिश्तेदारों शुभम (20) और अमन (21) को 80 लाख रुपये जमा करवाने के लिए दिए थे। 

दोनों रुपये लेकर मोपेड से आसफ अली रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के लिए रवाना हुए। शकूरबस्ती अंडर पास के नजदीक दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोका और पिस्टल के बल पर रुपये लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़ितों ने बताया कि दोनों कारोबारी के लिए सप्लाई और कलेक्शन का काम करते हैं। कलेक्शन करने के बाद वह बैंक कर्मचारी बुध विहार निवासी अजीत सिंह (24) की मदद से रुपये बैंक में जमा करते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों से बरामद किए गए 44.74 लाख

गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अजीत के फोन कॉल डिटेल की जांच की। इससे पता चला कि घटना वाले दिन अजीत श्रीनगर रानीबाग निवासी आशु श्रीवास्तव (30) के लगातार संपर्क में था। पुलिस ने अजीत को तफ्तीश में शामिल होने के लिए नोटिस दिया। 

पूछताछ में अजीत ने यह स्वीकार कर लिया कि उसने ही बदमाशों को रकम के बारे में जानकारी दी थी। आशु को उसने बताया कि चावल कारोबारी के रिश्तेदार काफी रकम बैंक में जमा करवाने आते हैं। 

आशु ने यह बात अपने सहयोगी मुकेश पाल, मोंटी, पुनीत आनंद और सुशील शर्मा को दी। उसके बाद सभी ने लूटपाट की योजना बनाई। पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर आशु और पीतमपुरा गांव निवासी मुकेश पाल (26) को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों ने बताया कि रकम को सभी ने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की रकम में से 44.74 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें