फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में लूट ली मटर से भरी जीप

Mon, 23 Jun 2014 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल से मटर लेकर करनाल जा रही एक जीप को पंजाब के कुराली में कुछ बदमाशों ने लूट लिया गया।
विज्ञापन


जंजैहली घाटी के पांडूचिला जरोल के नरेंद्र कुमार (चालक) और उसका साथी मुन्ना पिकअप जीप संख्या एचपी 32 ए-2561 में मटर लेकर करनाल सब्जी मंडी के लिए रवाना हुए थे।

रात करीब डेढ़ बजे नेशनल हाईवे पर कुराली के पास जीप को ओवर टेक कर कुछ शातिरों ने रोक दिया। इसके बाद यहां बहसबाजी शुरू हो गई।

धमकाते हुए शातिरों ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया और फिर बुरी तरह से पीट डाला। इससे दोनों लहुलूहान हो गए।

पीटने के बाद शातिरों ने दोनों को साथ लगते खेतों में फेंक दिया और खुद जीप लेकर फरार हो गए। दोनों युवकों ने सुबह करीब चार बजे थाना कुराली में पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हाइवे पर एकाएक हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। पुलिस थाना कुराली (पंजाब) ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें