नालागढ़ की खिलियां पंचायत में दिन दहाड़े बाइक पर सवार दो युवक महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए। जब तक महिला शोर मचा पाती आरोपी बाइक पर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार खिलियां पंचायत के हरिकिशन की सड़क किनारे आटा चक्की है। वारदात के वक्त वह घर पर नहीं था। उसकी पत्नी पार्वती चक्की चला रही थी। दोपहर एक बजे दो बाइक सवार युवक चक्की में आए।
महिला से युवक ने पूछा कि उसका पति कहां है? महिला ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं। किसी कार्य से बाहर गया हुआ है। आप उनसे जो काम है वह बताओ। इतना कहते ही युवक ने युवक ने महिला को पकड़ा जोर से पकड़ा और मुंह दबाया।
दूसरे ने बालियां कुंडल वाली बालियां छीन ली। बालियां छीनने वाला बाहर गया और बाइक स्टार्ट किया। तभी महिला को धकेलकर दूसरा भी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बाद में महिला का शोर सुनकर गांववाले जमा हो गए। मगर इनका पता नहीं चल पाया।
उधर बद्दी के एसपी जी शिवा कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।