फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार आए, महिला से छीनकर ले गए बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना के समीप टक्का रोड़ पर दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवक ने बुजुर्ग महिला की कानों की बालियां छीनीं और फरार हो गया। जब तक लोगों को भनक लगती, तब तक युवक काफी दूर निकल चुका था।

छीनाझपटी की अचानक हुई वारदात से महिला सहम सी गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर दी है।।
विज्ञापन

बिना नंबर की थी बाइक, पहले भी हुआ प्रयास

लोअर अरनियाला निवासी 75 वर्षीय जनक देवी पत्नी बंसी लाल मंगलवार सुबह सात बजे के करीब दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान ऊना की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक उसके पास रुका और महिला के एक कान की बाली छीनकर फरार हो गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक मौके से काफी दूर निकल चुका था। महिला के मुताबिक बाइक का कोई नंबर नहीं था। उधर, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही नाकेबंदी कर दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। टक्का रोड पर चार दिन पहले भी लोअर अरनियाला निवासी 80 वर्षीय कमला देवी के साथ बालियां छीनने का प्रयास हो हुआ था। लेकिन बाइक सवार लुटेरा बालियां छीनने में नाकाम रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें