हिमाचल सिरमौर जिला के पांवटा में शनिवार दिन दिहाड़े एक महिला के गले से शातिर चैन छीनकर फरार हो गए। महिला एक निजी स्कूल में अभिभावकों की बैठक से वापस लौट रही थी।
महिला के गले से करीब पौने तीन तोले की सोने की चैन थी, जिसके बाद नव विहार कालोनी की महिलाओं में दहशत का माहौल है। इससे पहले वार्ड-11 की इसी कालोनी में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं।
नव विहार कालोनी निवासी कोमल राठौर (32) पत्नी नरेंद्र राठौर शनिवार को शुभखेड़ा स्थित निजी स्कूल में अभिभावकों की बैठक में शामिल होने गई। अपने पुत्र सुमित राठौर (7) के साथ महिला वापस घर आ रही थी।
करीब 11.45 बजे नहर से अपनी कालोनी के समीप पहुंची। तभी एक काले रंग की बाइक ने आगे गुजरी। इसके बाद जब महिला बेटे के साथ आगे बढ़ी तो थोड़ी दूर पहुंचते ही बाइक पर सवार दो में से एक ने पीछे से झपटा मारकर चेन छीन ली।
महिला सहायता के लिए चिल्लाई तो आसपास के घरों से कुछ महिलाएं बाहर निकलीं लेकिन बाइक सवार दोनों पलभर में फरार हो गए। आरोपी बाइक सवारों को शुभखेड़ा की तरफ जाते हुए देखा गया। पीड़ित महिला ने अपने पति तथा पुलिस थाने को सूचित किया।
इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पांवटा के आसपास क्षेत्र एवं राज्य सीमा पर बैरियर एवं नाकों पर भी सूचित कर दिया है। महिला के द्वारा बताए गए हुलिए के बारे में पड़ोसी राज्यों और आसपास पुलिस चौकियों पर सूचना दे दी है जिससे चैन स्नेचिंग मामले के आरोपियों को दबोचा जा सकें।
स्थानीय निवासी पीड़ित महिला कोमल राठौर ने रुंधे गले से कहा कि आरोपी काले रंग की पलसर बाइक पर सवार थे। आरोपी युवक दुबला पतला, रंग सांवला, ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी थी। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक भी दूर से दुबला नजर आ रहा था। दोनों तेजी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि कर कहा कि पांवटा वार्ड-11 नव विहार कॉलोनी निवासी महिला कोमल राठौर की शिकायत मिली है।