फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह किलो चरस समेत एक गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चरस तस्करों के लिए पुलिस की ओर से छेड़े गए अभियान में कुल्लू घाटी में लगातार तीसरे दिन पुलिस ने एक व्यक्ति को साढ़े छह किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर-मणिकर्ण रोड स्थित चील मोड़ के पास जब कुल्लू पुलिस का एक दल यातायात चैकिंग पर था तो उस दौरान एक कार की चैकिंग करने पर उसमें सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 1.900 किलोग्राम चरस बरामद की गई है।

कड़ी पूछताछ के बाद कार की स्टपनी से चार किलो छह सौ ग्राम चरस और बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनजीत सिंह चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चरस तस्करी के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है, जिसे और अधिक तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चरस को कहां से खरीदा गया था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लगातार तीन दिन से पकड़ी जा रही चरस की खेप को लेकर चरस माफिया में हड़कंप मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें