उसके साथ एक सफेद रंग की शर्ट पहने आरोपी भी था। पुलिस को मौके पर एक खोल बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
फुटेज और फोटो को पुलिस ने जिले के सभी थानों, पंजाब और हरियाणा के सटे थानों में भेज दिया है। पुलिस दिन भर आरोपियों की तलाश करती रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर में गोलीकांड और हथियार के साथ कार्यालय में घुसने की यह तीसरी वारदात है। इससे पूर्व भी राजकुमार मित्तल के कार्यालय पर जनवरी में आरोपियों ने धावा बोला था।
सोलन में इससे पूर्व शामती में एक अन्य कारोबारी के घर में घुसकर भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस इन सभी मामलों में हरियाणा में सक्रिय गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार करती रही है।