फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से दुकानदार का बेटा गायब, अपहरण!

Mon, 16 Jun 2014 02:43 PM IST
ब्यूूराे/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर के एक दुकानदार का बेटा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। चार साल का युग गुप्ता राम बाजार से शाम करीब साढ़े छह बजे गुम हो गया।
विज्ञापन


पुलिस अपहरण के अंदेशे से भी इंकार नहीं कर रही लेकिन परिजनों के पास फिरौती के लिए कोई कॉल भी नहीं आई है। इस घटना से व्यापारी वर्ग स्तब्ध है। बच्चे की तलाश हर स्तर पर की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने खुद सर्च आपरेशन की कमान संभाल रखी है। देर शाम राम बाजार के एक निजी होटल के कमरों की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इस संदर्भ में थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, राम बाजार में दुकानदार बबलू पान बीड़ी की दुकान चलाता है। दुकान से कुछ ही दूरी पर उसका घर भी है। उसका बेटा युग गुप्ता अक्सर अकेला दुकान से घर और घर से दुकान आता जाता रहता है।

शनिवार को भी वह करीब साढ़े पांच बजे घर से दुकान के लिए निकला। छह बजे के बाद अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश हुई। बबलू को लगा कि युग घर पर है और घर पर मौजूद परिजनों ने सोचा कि युग दुकान में है।

लेकिन जब दोनों ही जगह पर युग की मौजूदगी नहीं थी तो परिजनों के होश फाख्ता हो गए। अपने स्तर पर युग की खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। सदर पुलिस को बेटे के गुम होने की जानकारी दे दी गई।

रविवार को भी पुलिस परिजनों के लेकर युग की तलाश हर जगह करती रही लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि बच्चे की हर संभव तलाश की जा रही है। हर पहलू पर तफ्तीश हो रही है।
विज्ञापन


शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि बच्चे को खोज निकालने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। व्यापार मंडल पुलिस को हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें