फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला गैंगरेप का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2014 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
समरहिल के जंगल में एक माह पूर्व हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिनाख्त के बाद ही दूसरे शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दूसरा आरोपी पहले गिरफ्तार किए गए सरकारी कर्मचारी का दोस्त है। दोनों ने उस समय युवती से गैंगरेप किया जब छात्रा अपने दोस्त के साथ 103 टनल से समरहिल की ओर जा रही थी।

इसी दौरान आरोपियों ने युवक युवती को पुलिस के नाम पर डराया और धमकाया। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवती के साथ जबरन बलात्कार को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। केस में मुश्किल यह थी कि युवती आरोपियों को पहचानती तक नहीं थी। ऐसे में पुलिस को पीड़िता द्वारा बताए गए चेहरे के आधार पर स्कैच तैयार करना पड़ा।

बावजूद इसके आरोपियों की शिनाख्त करने में कोई मदद नहीं मिल रही थी। अमर उजाला ने 23 मई के अंक में सरकारी कर्मचारी के घर दबिश का खुलासा किया था। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे क्लीन चिट दे दी।

मगर बाद में पता चला है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी अभी भी बिना सूचना के लापता है। जब पुलिस ने स्कैच के आधार पर सहकर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि कर्मी इससे मिलता जुलता है।

जैसे जैसे जांच आगे बड़ी तो यह पुख्ता हो गया कि यह वही शख्स है जिसने गैंगरेप को अंजाम दिया है। सरकारी कर्मचारी के पकड़े जाने के बाद पुलिस को पूछताछ में दूसरे शख्स का नाम पता चला।

शिमला पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया। संभावित स्थानों पर दबिश दी गई और आखिरकार दूसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में कई और खुलासे होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें