विवादित बाबा अमरदेव को सोलन सत्र न्यायाधीश ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान बाबा शिमला में सीआईडी की गिरफ्त में रहेंगे। इस दौरान सीआईडी बाबा से उन सभी सवालों के जवाब तलाशेगी, जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। रविवार को बाबा की हिरासत के चौबीस घंटे पूरे होने के बाद सीआईडी ने उसे सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया।
जहां न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बाबा को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश सुनाए। बाबा ने जमानत की गुजारिश की थी लेकिन, इसे न्यायाधीश ने स्वीकार नहीं किया। फैसला आते ही सीआईडी बाबा को गिरफ्तार कर शिमला ले गई है।